सपा कार्यकर्ताओं ने टिकट ना मिलने पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन का “फूंका पुतला”

UP Special News राजनीति

उन्नाव(जनमत):- समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिले की छह में से पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। दो पुराने और तीन नए चेहरों पर दांव लगाया गया है। उन्नाव कि भगवंतनगर से सपा ने अंकित सिंह परिहार को टिकट दिया है। उन्होंने नवंबर 2020 को ही पूर्व सांसद अन्नू टंडन के साथ ही सपा की सदस्यता ली थी। अंकित ने इससे पहले भगवंतनगर से कांग्रेस के टिकट पर 2012 में चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चौथे स्थान पर रहे थे। वही अंकित सिंह परिहार के विरुद्ध सपा कर्यकर्त्याओ ने ही मोर्चा खोल दिया है|

अंकित सिंह परिहार जैसे ही सपा प्रत्याशी घोषित किया गया उस के बाद से ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद अन्नू टंडन का पुतला फूंका|सपा के कार्यकर्ताओं का भगवंत नगर प्रत्याशी अंकित के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा है| उन्नाव सपा कार्यालय के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर अन्नू टंडन मुर्दाबाद के नारे नारेबाजी लगाये| सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद अन्नू टंडन के दबाव में टिकेट देने का आरोप लगाया और शीर्ष नेतुरुत से अंकित परिहार का टिकट बदले जाने कि मांग कि है और ये कहा है कि अगर टिकट न बदले जाने पर कि स्थिति पर 50 कार्यकारिणी सदस्यों के साथ इस्तीफा देने कि बात कही|

प्रदर्शनकरी सपा नेता अनूप यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सांसद अन्नू टंडन के दबाव में शीर्ष नेतुरुत ने टिकट दिया है| सपा नेता ने कहा कि अगर टिकट वापस नहीं लिया गया तो वो लोग मिल कर सपा प्रत्याशी को हराने का काम करेगे| अब आगे ये देखना है कि अखिलेश के सपा में आए अन्य दलों के नेताओ पर जो भरोसा जाता रहे है क्या ये नेता अखिलेश को जित दिला पायेगे|

जब कि अपना अधिकांश समय सपा में देने वाले सपा के नेता जो टिकट पाने का इंतजार करते रहे उन को टिकट न मिलने से सपा को कितना बड़ा झटका लगेगा ये तो आने वाला समय ही बतायेगा|

Posted By:- Amitabh Chaubey