जमीनी विवाद को लेकर जमकर चले लाठी डंडों, एक की मौत ,पाँच घायल

CRIME UP Special News

मैनपुरी (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में जमीनी विवाद को लेकर जमकर चले लाठी डंडों और ईंट पत्थरो से दोनो पक्षो के 5 लोग घायल हो गए, घायलो में 1 की इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई, पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज करके अपनी आगे की कार्यवाई में जुट गई है, सभी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

पूरा मामला बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मद्दापुर खास से जुड़ा है। बीती 26 मई को मद्दापुर खास में राजेन्द्र सिंह और अशोक सिंह पक्ष के लोग जमीनी विवाद को लेकर आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनो पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया, जमकर लाठी डंडे ईंट पत्थर चले, जिसमे 5 लोग घायल हो गए। घायलों को मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से 2 गंभीर घायलों को सैफई पीजीआई के लिए रैफर कर दिया। जहां अशोक सिंह पक्ष के राकेश सिंह की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुट गई है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:-Gaurav Pandey