लखनऊ से बीजेपी की मेयर प्रत्याशी बनी “सुषमा खरकवार”

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- कई दिनों तक चली मंथन के बाद रविवार को पहले चरण की 10 मेयर सीटों के टिकेट का एलान कर दिया गया है | अवध क्षेत्र महिला मोर्चा  की पूर्व अध्यक्ष सुषमा खरकवार को लखनऊ से बीजेपी की मेयर प्रत्याशी बनाया गया है |

वहीं ,बीजेपी से अवध प्रांत महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष है “सुषमा खरकवार” | पर्वतीय समाज से ताल्लुक रखने वाली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य भी है |

वह  पिछले 30 वर्षो से बीजेपी की कार्यकर्ता रही है। सुषमा खरकवार लखनऊ के आलमबाग इलाके की निवासी है। पार्टी ने लखनऊ नगर निगम की सभी 110 पार्षद सीटों के टिकेट भी घोषित कर दिए है |

Published By :- Vishal Mishra