नाबालिग के साथ दुराचार का आरोपी हुआ “गिरफ्तार”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :-   यूपी की राजधानी लखनऊ और प्रदेश में  पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उप आयुक्त उत्तरी श्री देवेश कुमार पाण्डेय, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सुश्री प्राची सिंह तथा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज महोदय श्री अखिलेश सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव श्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 26.09.21 को थाना मड़ियांव में पंजीकृत मु0अ0सं0 1191/18 धारा 363/366/376 भा0द0वि0 व 3/4 पोस्को एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुकम्मिल पुत्र मुन्नान को गिरफ्तार किया गया

दिनांक 06.11.2018 को पीड़िता के पिता द्वारा प्रार्थाना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि मेरे पड़ोस में रहने वाले मुकम्मिल पुत्र मुन्नान शेरवानीनगर थाना मड़ियाव लखनऊ जो मेरी बहन उम्र लगभग 14 वर्ष को दिनांक 27.10.18 को रात्रि मे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। अपनी बहन की काफी खोज बीन किया लेकिन पता नहीं लगा। पीड़िता के भाई के प्रा0पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 1191/2018 धारा 363/366 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा पीड़िता की बरामदगी किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 376 IPC व 3/4 पोस्को एक्ट की बढ़ोत्तरी किया गया। काफी समय से अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। अभियुक्त मुकम्मिल फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा उक्त घटना में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 26.09.2021 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुकम्मिल पुत्र मुन्नान निवासी ग्राम गुलजार साहब मेला पोस्ट बिस्वा थाना बिस्वा जनपद सीतापुर को भिटौली क्रान्सिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।

1. मु0अ0सं0 1191/18 धारा 363/366/376 भा0द0वि() व 3/4 पोस्को एक्ट थाना मड़ियांब लखनऊ

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह

2. उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह

3. का० आशीष कुमार पाण्डेय

4. का0 सुशील कुमार

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- SHAILENDRA SHARMA..