बाबरी मस्जिद के पक्षकार ने नई मस्जिद की डिजाइन पर उठाया बड़ा सवाल

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- रामनगरी अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने  फैजाबाद  के रौनाही के धन्नीपुर गांव में बनने वाली नई मस्जिद की डिजाइन पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि विदेशों की तर्ज पर इस मस्जिद की डिजाइन दी  गई है। इकबाल ने कहा हम भारत के लोग हैं और हम भारतीय शैली पर मस्जिद को  स्वीकार करेंगे।

इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या ही नहीं, बल्कि देश का कोई  भी मुसलमान मस्जिद के इस डिजाइन को स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि इसकी डिजाइन  विदेशी शैली में की गई है| उनका कहना है कि 70 वर्षों से मस्जिद के लिए लड़ाई लड़ी गई, लेकिन आज अयोध्या के किसी भी पक्षकार से कोई सलाह नहीं ली  गई। इकबाल अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 5 एकड़ जमीन को मस्जिद निर्माण  के लिए दिया है| इस जमीन पर जो मंदिर बनाने वाला है वह विदेशी वास्तु कला  के हिसाब से है इसलिए हमें यह डिजाइन मंजूर नहीं है|

हम हिंदुस्तान के  मुसलमान हैं और हिंदुस्तान के वफादार हैं| हम हमेशा हिंदू और मुस्लिमों के बीच में रहते हैं| मंदिर और मस्जिद की अपनी अलग-अलग पहचान होती है| मस्जिद निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट के द्वारा जारी किया गया नक्शा विदेशी  है। यही नही रुके इकबाल अंसारी ने सुन्नी वक्फ बोर्ड के ट्रस्ट पर भी सवाल खड़ा किया है। इस ट्रस्ट में जो जितने ट्रस्टी हैं वह नक्शा विदेशों का हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan