दुल्हन ने दुल्हे के “सुन्दर” न होने पर सात फेरों से किया “इनकार”….

UP Special News

कानपुर  (जनमत):- शादियों के माहौल में कुछ ऐसे मामले भी सामने आतें हैं जब बारात को बैरंग लौटना पड़ता है, कहीं वजह वाजिफ हो सकती हैं लेकिन कभी कभी बेवजह भी ऐसा होता है. इसी कड़ी में दुलहन ने  शादी से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि  दूल्हा सुंदर नहीं  लगा.   इसलिए शादी नहीं करूंगी, यह कहते हुए दुल्हन ने वरमाला कार्यक्रम के बाद शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां समझौते का प्रयास शाम तक चला, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर नगरिया निवासी युवती की बरात जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव रसूलपुर से मंगलवार शाम को आई थी। बरातियों के स्वागत के बाद द्वारचार हुआ। इसके बाद बरातियों ने भोजन किया। वरमाला की रस्म के बाद युवती घर चली गई। इसके बाद उसने दूल्हा सुंदर न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इससे बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे पक्ष के रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने युवती के पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि वर पक्ष के लोग बेटी के लिए न तो कपड़े लाए और न ही जेवर।

बात नहीं बनी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। युवती पक्ष की महिलाएं भी ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर थाने पहुंच गईं। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर घर भेज दिया। थाने में दूल्हे के पिता ने कहा कि बरात से पहले गोद भराई हुई थी।  उसमें युवती ने उनके बेटे को देखा था, तभी शादी से इनकार कर देती। कपड़े व जेवर वह लेकर आए हैं। वरमाला के समय ही विवाद शुरू कर दिया गया। इससे वह किसे कपड़े व जेवर दे दें। बुधवार शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होता रहा है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..