सेतु निगम के निर्माण कार्यों ने स्थापित किया “नवीन कीर्तिमान”….

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- विगत कुछ समय मे प्रदेश सरकार की योजनाओं की गति को देखकर निश्चित ही ये मालूम पड़ता है कि प्रदेश सरकार निकट भविष्य में होने वाले चुनावों के प्रति कितनी संजीदा है प्रदेश और देश के विकास में सड़क और उनको जोड़ने वाले पुलों जो कि इसकी रीढ़ का काम करते हैं ये कितने महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं इसको नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकते है और खासकर जब से माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सेतु निगम की जिम्मेवारी अरविन्द श्रीवास्तव को सौंपी है तब से प्रदेश में सेतु निगम ने पुलों का जाल बिछाकर रख दिया है प्रदेश सरकार ने kNIT के गोल्ड मेडलिस्ट अरविंद श्रीवास्तव को उनके लम्बे समय के कार्य अनुभव दक्षता का पूरा लाभ लेना चहती है जिस पर MD अरविन्द श्रीवास्तव खरे भी उतरे हैं

इन आंकड़ों पर अगर गौर करें तो उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल दिशा-निर्देशन एवं उ0प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा रू0 4658 करोड़ की लागत से प्रदेश में 108 आर0ओ0बी0 बनाये जा रहे हैं। उ0प्र0 सेतु निगम के अनुसार पिछले 4 सालों में रू0 3225 करोड़ की लागत से 73 आर0ओ0बी0 की स्वीकृति प्रदान की गयी है।अरविंद श्रीवास्तव के अनुसार रू0 2258 करोड़ की लागत से 57 आर0ओ0बी0 का निर्माण पूरा किया जा चुका है।

लगभग 20 वर्षों से अधिक पुरानी मोबाइल ब्रिज इन्स्पेक्शन यूनिट की मरम्मत कराते हुये, इसे क्रियाशील किया गया है। इसे उ0प्र0 के पुराने एवं जर्जर सेतुओं के निरीक्षण, मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य हेतु उपयोग किया जा रहा है और कार्यों में गति भी आयी है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि रू0 997 करोड़ की लागत से 07 फ्लाईओवर निर्माणाधीन हैं और रू0 1552 करोड़ की लागत के 6 फ्लाईओवर पूर्ण कर लिये गये हैं।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL….

REPORT- ASHISH KUMAR, LKO.