घर के बरामदे में फांसी पर झूलता मिला युवक का शव…

UP Special News

औरैया (जनमत):- यूपी के औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के कस्बा उमरैन से है। जहां घर के बरामदे में रस्सी से फांसी पर युवक का शव झूलता हुआ मिला है। परिजनों ने जब शव देखा तो कोहराम मच गया। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष एरवाकटरा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। जहां शव की जांच पड़ताल की गई।

आपको बतादें 29 अक्टूबर शनिवार को सुबह तड़के जब परिजनों ने घर के बरामदे में रस्सी से फांसी पर झूलते हुए युवक जैकेस पुत्र स्वर्गीय राजकुमार उम्र तकरीबन 33 वर्ष का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां पुलिस ने जांच पड़ताल की।

परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। घटना को लेकर भारी संख्या में कस्बे के लोग पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने कहा कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। तहरीर मिलते ही अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई।

REPORT:- ARUN BAJPAYEE.. 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…