देश मना रहा आजादी का जश्न किसानों ने किया जलसत्याग्रह

UP Special News

हरदोई(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई की नगर पालिका परिषद पिहानी में भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ लखीमपुर खीरी में बिजली लोकनिर्माण व आवारा पशुओं के साथ बरनाला पोल्ट्री फार्म से किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर 12 अगस्त से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाबजूद प्रशासन द्वारा हल न निकालने पर किसान यूनियन अवध गुट ने हरदोई लखीमपुर खीरी के बार्डर पर अब जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है।

धरना प्रदर्शन व तीसरे दिन की भूख हड़ताल कर रहे किसानों ने गोमती नदी में 15 अगस्त को जलसत्याग्रह करते हुए राष्ट्रगान कर राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हुए जलसत्याग्रह करने का एलान किया।

इस मौके पर भूख हड़ताल में शामिल किसान नेताओ में प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ,प्रदेश महामंत्री मयंक सिंह ,तहसील अध्यक्ष शाहाबाद राहुल मिश्र सहित तमाम किसान शामिल है।

PostedBy:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Sunil Kumar