जिला कांग्रेस कमेटी की लखनऊ इकाई ने किया “प्रदर्शन”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत):– देश में कोरोना महामारी के बाद अगर कोई चीज आमजनमानस के लिए जी का जंजाल बनी हुई हैं वो है “महंगाई”… जी हाँ, इस समय आम आदमी जहाँ आर्थिक रूप से बिलकुल चरमरा चूका है,  वहीँ दूसरी तरफ  खाद्य पदार्थो के दाम जहाँ धीरे धीरे आस्मां छु रहें हैं और हाल ही में इनके दाम तो मनो दोगुने तक हो चुकें हैं, वहीँ पेट्रोल ने लोगो का कचूमर निकाल कर रख दिया है और आशंका है कि जल्द ही 100 रुपये को पार कर सकता है, वहीँ इसी कड़ी में  उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव माननीय प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर आज जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में पेट्रोल डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और तेल के बढ़ते दामो पर जल्द लगाम लगाये जाने कि मांग की गयी.

जिससे जनता को महंगाई  से   जल्द राहत मिले.  इसी के तहत सरोजनी विधानसभा के अंतर्गत साउथ सिटी पेट्रोल पंप पर  प्रदर्शन                किया गया. इसमें मुख्य रूप से शामिल हुए जिला सचिव/ चिनहट ब्लॉक प्रभारी मो. परवेज मंसूरी ,सरोजनी नगर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र रावत  पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी  पूर्व जिला महामंत्री सचिन शिल्पकार  जिला महासचिव नरेंद्र गौतम  संदीप पाल ओ पी चौबे , माया चौबे  और विधानसभा और ब्लॉक के सैकड़ों कार्यकर्ता ने इस प्रदर्शन में भाग लिया.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL….                                            REPORTED BY:- SHAILENDRA SHARMA