टैक्स के बोझ से जनता कर रही “त्राहि-त्राहि”

UP Special News

मथुरा (जनमत):- वृंदावन नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया का चुनाव प्रचार जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उससे कहीं कई गुना उनको जनता जनार्दन का समर्थन भी मिल रहा है। सभी जाति, धर्म और वर्ग के मतदाता उनके साथ जुड़ रहे है। नगर निगम क्षेत्र में जो ग्रामीण क्षेत्र शामिल किए हैं, वहाँ किसान, मजदूर, छोटे बड़े व्यापारी, दुकानदार सभी उनको भरोसा दिला रहे है। बुधवार को उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत जमुनापार क्षेत्र की। गोपालपुर, ईशापुर और लक्ष्मी नगर में उनका स्वागत किया। इसके बाद वह धौलीप्याऊ क्षेत्र में भ्रमण किया। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी ने कहा कि उनको भारी जन समर्थन मिल रहा है। वह जहाँ  भी जन संपर्क करने के लिए जा रहे हैं, लोगों को अपनी प्राथमिकता भी गिना रहे है।

इस दौरान प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहा कि पार्टी के पार्षद पद प्रत्याशी चुनाव मैदान है, वह भी उनकी ताकत बन रहे है। सभी लोग कांग्रेस को विजयी बनाने में जुटे हए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति सबको साथ लेकर चलने और विकास करने की है। जनता से हम सभी मिलकर अपील कर रहे हैं, मेयर और पार्षद के पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताएँ । हम सब मिलकर शहर का विकास करेंगे। चारों तरफ से जनता जनार्दन, किसान, व्यापारी, नौजवान, किसान और सभी जाति, धर्म, वर्गों का उनको साथ भी मिल रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में जनता खुश रहती है। वह शासन चाहे नगर निगम का रहा हो या केंद्र व राज्य सरकार का। भाजपा ने नगर निगम क्षेत्र की जनता के ऊपर टैक्स का इतना बोझ डाल दिया है, वह टैक्स के आंतक से त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा के शासन काल में जनता को राहत नहीं मिल पाई।

 

आज जब वह जमुनापार क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुँचे तो वहाँ की जनता ने उनके चैयरमैन के कार्यकाल का याद दिलाया। जनता उनके चैयरमैन के कार्यकाल को नहीं भूली है। उन्होंने कहा, वह जन सेवक है और जनता के हित में कार्य करते हैं। पार्षद और चेयरमैन के रूप में जनता उनका कार्यकाल देख चुकी है। उन्होंने कहा कि यहाँ एक सीवरेज फार्म है। बाढ़ के दौरान उन्होंने यहाँ इतने कार्य किए, जो जनता को आज भी याद है। मेयर बनने पर वह पार्टी पार्षदों को मिलकर वह सब देंगे, जो भाजपा के शासन काल में उनको नहीं मिला। भाजपा के नगर बोर्ड में न जनता शहरी क्षेत्र में कोई कार्य करा पाई और न ग्रामीण क्षेत्रों में जो निगम क्षेत्र में शामिल किए गए थे। गाँवों  में न पीने के लिए स्वच्छ पानी है, न साफ-सफाई की कोई व्यवस्था की गई है। उनके ऊपर टैक्स का बोझ डाल दिया गया है। गलियों में निकलना मुश्किल हो रहा है। जनता यह समझ रही है और जानती भी है, कांग्रेस ही उनको खुशहाली दे सकती है। चुनाव प्रचार के दौरान गोपाल प्रसाद, राजू भैया, रमेश चंद, सुमित ठाकुर, अशोक सिंह चकलेश्वर सिंह, समेत भारी संख्या में कांग्रेस के समर्थक मौजूद रहे।

Reported By :- Sayyed Jahid

Published By :- Vishal Mishra