भीषण गर्मी ने तोड़ा 122 साल का “रिकॉर्ड” ….

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- प्रचंड गर्मी सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है। घर से बाहर निकलते ही आसमान से बरसती आग बदन झुलसा रही है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से बच्चों और बुजुर्गों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लू से बचने की सलाह दी है साथ ही कहा है कि बच्चों और बुजुर्गों को धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। गर्मी का आलम यह है कि यह पिछले 122 सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में औसत अधिकतम तापमान पिछले 122 वर्षों में क्रमशः 35.90 डिग्री सेल्सियस और 37.78 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक रहा।

उन्होंने बताया कि मार्च और अप्रैल में देश के मध्य हिस्सों में तापमान, सामान्य तापमान से ज़्यादा रहा। दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। दिल्ली में तो 72 साल बाद दूसरी बार इतनी गर्मी पड़ रही है। इससे पहले 2010 में औसत अधिकतम पारा 40.4 डग्री रहा था। वहीं इस साल यह 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..