ग्राम प्रधान सचिवालय पर नाम का पत्थर लगवाने को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे….. 

UP Special News

मेरठ (जनमत) :- यूपी के मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में देर रात ग्राम प्रधान सचिवालय पर अपने नाम का पत्थर लगाने को लेकर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान पति पक्ष के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमे कई लोगो के घायल होने की जानकारी है.

दरअसल पिछली योजना में परतापुर घाट गांव के पूर्व प्रधान संजय राणा ने गांव में एक प्रधान सचिवालय का निर्माण कराया था जहां उन्होंने अपने नाम का पत्थर लगवा दिया वहीँ देर रात घाटगांव के वर्तमान प्रधान पति प्रमोद अपने साथियों के साथ प्रधान सचिवालय पहुंचे और वहां से और प्रधान संजय राणा का पत्थर हटाकर अपने नाम का पत्थर लगा दिया जानकारी मिलते ही प्रधान भी अपने साथियों के साथ पहुंच गए और दोनों पक्षों में पत्थर लगाने को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हवाई फायरिंग लाठी-डंडे चले जिसमें लगभग दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- NARENDRA GAUTAM….