दुनिया में माता पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं…

UP Special News

प्रतापगढ़ (जनमत) :- प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील क्षेत्र के गोई गांव निवासी पंडित पारसनाथ त्रिपाठी शास्त्री की पुण्यतिथि धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, मोती सिंह ने  अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में माता पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। और माता पिता के मरने के बाद पुत्र द्वारा श्रद्धा से श्राद्ध करने पर मृत आत्मा तृप्त हो जाती है। और पुत्र का जन्म सफल हो जाता है। और परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने कहा कि शिक्षक मनीषी विद्वान समाज के दर्पण होते हैं। वह हमेशा ज्ञानरूपी जल से समाज को सिंचित करने का कार्य करते हैं। और हर पुत्र का धर्म है कि वह अपने माता पिता की सेवा करें। तभी पुत्र का जीवन सफल हो सकता है। इस दौरान मंत्री और विधायक के हाथों विद्वानों और मनीषियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पंडित रामानंद ओझा शास्त्री ने किया। और अध्यक्षता रमेश प्रसाद शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के आयोजक पंडित उमाकांत  त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्कृत विद्वान, शिक्षा मनीषी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT- VIKAS GUPTA… 3