उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ ने निकाला “मशाल जुलूस”…

UP Special News

रायबरेली (जनमत) :- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर रायबरेली जिला संगठन ने मंडलीय मंत्री लखनऊ मंडल के नेतृत्व में अपनी मांगों के समर्थन में एक विशाल मशाल जुलूस जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला गया। मशाल जुलूस में ओपी शर्मा अमर रहे! मांधाता सिंह अमर रहे !पंचानन राय अमर रहे !हमारी मांगे पूरी हो चाहे जो मजबूरी हो! अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है! शिक्षक संघ जिंदाबाद! आदि  नारे गुंजायमान होते रहे। मशाल जुलूस के अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी के माध्यम से मांग पत्र प्रेषित किया गया।

मांग पत्र प्रमुख रूप से शिक्षकों को मजदूर बंधुआ मजदूर बनाने वाले शासनादेश को वापस लेकर शिक्षा संहिता के अनुसार विद्यालय का समय निश्चित किया जाए। पुरानी पेंशन की बहाली। वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं तत्कालीन रूप से सम्मानजनक मानदेय। निशुल्क चिकित्सा सुविधा, शिक्षकों को प्रदान किया जाए। तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण तत्काल किया जाए। निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। स्थानांतरण का सरलीकरण किया जाए आदि 19 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया गया।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- MAHTAB KHAN..