यात्रीगण कृपया ध्यान दे :- कल से बदले समय पर दौड़ेंगीं ये ट्रेनें

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- आगामी 1 दिसंबर से रेलवे प्रशासन जबलपुर एक्सप्रेस,शताब्दी एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस के साथ साथ कई ट्रेनों के समय में बदलाव करने ऐलान किया है| ये जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी उन्होंने बतया कि शताब्दी एक्सप्रेस जो नई दिल्ली से सुबह 6:10 बजे चलकर दोपहर 12:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, दिल्ली जाने वाली शताब्दी की समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वही लखनऊ से जबलपुर जाने वाली की ट्रेन लखनऊ जंक्शन से शाम 5:30 बजे छुटेगी जो सुबह 5:25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वही ये ट्रेन वापसी में रात 8:50 बजे चलकर सुबह 9:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। कैफियत एक्सप्रेस दिल्ली से रात 8:25 बजे छुटेगी और अगले दिन शाम 4:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी ये ट्रेन वापसी में आजमगढ़ से शाम 4:25 बजे चलकर रात 11.15 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी ।

Posted By:- Amitabh Chaubey