“चोर” “सिपाही” के खेल में चली “गोली”

CRIME UP Special News

कौशांबी (जनमत ) :-  उत्तर प्रदेश के कौशांबी ज़िले में 11 वर्षीय बच्चे के सीने में उस समय गोली लग गयी, जब बच्चा पड़ोस में रहने वाले भाजपा नेता के यहाँ खेलने गया था। परिजन बच्चे को इलाज के लिए ज़िला चिकित्सालय ले गए, जहाँ पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ज़िला चिकित्सालय पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

करारी थाना क्षेत्र स्थित स्थानीय क़स्बे के रहने वाले रामेश्वर प्रसाद ज्वैलरी शॉप चलाते है। उनका 11 वर्षीय बेटा अन्नत शाम को पड़ोस में रहने वाले भाजपा नेता संजय जयसवाल के घर में खेलने गया हुआ था। चर्चा है कि घर मे संजय जयसवाल के बेटे वेदांत और अन्नत चोर सिपाही का खेल खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइसेंसी रिवाल्वर 12 वर्षीय वेदांत से चल गई।

गोली की आवाज़ सुनकर परिजन घर के अंदर पहुँचे तो अन्नत खून से लतफत ज़मीन पर तड़प रहा था। परिजन अपने निजी वाहन से अन्नत को ज़िला चिकित्सालय इलाज के लिए लाए। लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृत बच्चे की माँ चीख़ चीख़ कर पुलिस से इंसाफ मांग रही थी।

उसके चेहरे पर ग़म और गुस्सा दोनों था। वह बार बार एक ही बात दोहरा रही थी कि हमारे पास भी बंदूक है, लेकिन बंदूक लोड नहीं रखी जाती है। हमे इंसाफ चाहिए। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना है कि शाम को थाना करारी से एक सूचना मिली थी कि दो नाबालिग़ बच्चे खेल रहे थे। उनके परिजन बाहर थे। उसमें बच्चे से गोली चली, दूसरे बच्चे के सीने में गोली लगी है। अस्पताल लाएगा तो डॉक्टर ने मर्त घोषित कर दिया। ये दुःखद घटना है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Reported By – Rahul Bhatt 

Published By – Vishal Mishra