राम मंदिर की तरह भव्य होगा उत्तर प्रदेश का ये रेलवे स्टेशन

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- अयोध्या रेलवे स्टेशन राम मंदिर की तरह भव्य होगा| उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने रेलवे के सीनियर अधिकारियों के साथ मिल कर सोमवार को अयोध्या रेलवे स्टेशन पर हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का जायज़ लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारीयों को विकास कार्यों को निश्चित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

                                                                           (अब राम मंदिर जैसा होगा अयोध्या रेलवे स्टेशन, जून 2021 तक पूरा होगा पहले चरण का काम)
अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया जा रहा है, जिसे देखते  हुए योगी सरकार और रेल मंत्रालय ने अयोध्या के रेलवे स्टेशन को भी भव्य  बनाने की योजना बनाई है| री-मॉडलिंग के कार्य को लेकर महाप्रबंधक ने अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व रेलवे के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की। अयोध्या रेलवे स्टेशन को बनाने में लगभग 104 करोड़ रुपये का खर्च आएगा| आप को बता दे फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अभी कुछ दिन पहले मुलाकात किया था|

(अब राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा अयोध्या रेलवे स्टेशन, लगभग 104 करोड़ रुपये होंगे खर्च)

इस मुलाकात में सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री से फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट करने का आग्रह किया था| इसी तरह अब अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम अब अयोध्या धाम हो सकता है| गौरतलब है कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अयोध्या का पुराना गौरव सहेजने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम कर सकती है|

Posted By:- Amitabh Chaubey