इस बार भाजपा का कोई भी षड्यंत्र काम नहीं आएगा:- सुनील सिंह

UP Special News

महराजगंज(जनमत):- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान हो चुके हैं। अब 10 मार्च को मतगणना है। लेकिन इससे पहले ईवीएम पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। ईवीएम में छेड़छाड़ या अदला-बदली के आरोपों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में प्रदर्शन किया है।

इस दौरान लोगों ने प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वही उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में अखिलेश यादव ने 317, सिसवा विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है की वो जिले मुख्यालय पर डेरा डाले ताकि कोई भी ईवीएम से छेड़छाड़ या अदला-बदली ना कर सके|

इसी कर्म में 317, सिसवा विधानसभा के चुनाव संचालन प्रभारी सुनील सिंह ने अभी से जिले मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ डेरा डाला है| उनका कहना है की इस बार भाजपा का कोई भी षड्यंत्र काम नहीं आएगा|

भाजपा ने इस से पहले हुए चुनाव में ईवीएम में छेड़छाड़ कर षड्यंत्र रच कर सरकार बनाई थी पर इस बार ऐसा नहीं होने देगे हम लोग इस बार पूरी तरह तैयार है| इस बार सुशील कुमार टिबड़ेवाल को जीता कर अखिलेश यादव को पुन उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनायेगे|

Posted By:- Amitabh Chaubey