आधुनिक तकनीक से खाद्य वितरण प्रणाली में आई “पारदर्शिता” …..

Exclusive News UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- यूपी की राजधानी लखनऊ में दिनांक 25.02.2020 को संयुक्त राष्ट्र वल्र्ड फूड प्रोग्राम]  भारत के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मण्डल तथा उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य साझेदारी सुदृढ़ किए जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी] मुख्य सचिव]  उत्तरप्रदेश शासन, श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा,  प्रमुख सचिव,  खाद्य एवं रसद,  उत्तरप्रदेश शासन,  श्री मनीष चैहान,  आयुक्त,  खाद्य एवं रसद विभाग व श्री सुनील कुमार वर्मा,  अपर आयुक्त,  खाद्य एवं रसद विभाग उपस्थित रहे तथा वल्र्ड फूड प्रोग्राम की ओर से श्री बिसाउपराजुली,  प्रतिनिधि कंट्री डायरेक्टर,  श्री अंकितसूद,  श्री सुनील देवसी तथा श्रीरंजीत बाबू,  डब्लू.एफ.पी. द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।

 

आपको बता दे कि वल्र्ड फूड प्रोग्राम के प्रतिनिधि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में खाद्य एवं रसद विभाग,  उ0प्र0 में तकनीकी अनुप्रयोगों के द्वारा वितरण प्रणाली को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाए जाने की दिशा में उठाए गए कदम की प्रशंसा की। विभाग द्वारा 14.9 करोड़ लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु 91 प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।आमजनमानस की सूचनाओं हेतु विभागीय पोर्टल,  आई.वी.आर.एस. आधारित काल-सेंटर संचालित है।कार्ड धारकों को प्रदेश की किसी भी उचित दर दुकान से अपना खाद्यान्न प्राप्त करने का अधिकार प्रदेशस्तरीय पोर्टेबिलिटी सुविधा द्वारा प्रदान किया गया है।गोदामों से उठने वाले खाद्यान्न को परिवहन जी.पी.एस. ट्रैकिंग द्वारा मानीटर किया जाता है।

 

इसी के साथ ही प्रत्येक उचित दर दुकान पर ई-पास मशीन के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है,  जिससे गत ढाई वर्षों में रू0 1552 करोड़ की सब्सिडी बचत सम्भव हुई है। बैठक में विभाग को तकनीकी क्षेत्र में प्रदान किए गए सहयोग हेतु वल्र्ड फूड प्रोग्राम  को धन्यवाद दिया गया। प्रतिनिधि डब्लू.एफ.पी. द्वारा सरकार को धन्यवाद देते हुए भविष्य में पूर्णसहयोग प्रदान करते रहने का आश्वासन दिया गया जिससे खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के वृहद् सामूहिक लक्ष्य की प्राप्ति सम्भव हो सके।

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent, Janmat News.