आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई बैठक

UP Special News

कानपुर, देहात  (जनमत):-  मुख्य सचिव उ०प्र० शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कक्ष मंक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में लगाये गये नोडल अधिकारियों की बैठक आयेजित हुई | बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देश भर में गरिमामय रूप से मनाया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत सचिव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा अवगत कराया गया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के क्रियान्वयन हेतु गठित राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति (एनआईसी) द्वारा  11 से 17 अगस्त 2022 के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम अनुमोदित किया गया है। इसके अन्तर्गत प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा  फहराने के लिये प्रेरित करना है। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना का जाग्रत करते हुये स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।

जनपद स्तर से पंचायत स्तर तक विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारीगण के साथ-साथ पर्यवेक्षकों की भी तैनाती प्रत्येक विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायतों के स्तर पर किये जाने के निर्देश दिये गये है। विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर अधिकारियों को समीक्षा हेतु नामित किया है तथा दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक भ्रमण कर सूचना खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। विकास खण्ड जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु निम्नवत् कार्यवाही की जानी है | जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित विभाग द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुये ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकूप इत्यादि पर झंडा फहराने हेतु प्रेरित किया जाये।

जनपद के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में झंडा के वितरण / बिकी हेतु केन्द्रों को चिन्हित कर जनपद की समस्त सरकारी राशन की दुकानों को झंडा वितरण एवं बिक्री केन्द्र के रूप में प्रयोग किया जाये । नगरीय एवं पंचायत स्तर पर लोगों को झंडा क्रय करने एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया जाये। जनपद की समस्त सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग काम्पलेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी / थाना इत्यादि को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झंडा फहराये जाने हेतु निर्देशित किया जाये। बैनर, पम्पलेट, स्टैण्डी, होर्डिंग्स एवं अन्य उपर्युक्त माध्यमों से स्थानीय भाषा एवं बोली में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।

सभी प्राथमिक/ माध्यमिक स्कूलों में पैरेन्ट-टीचर मीटिंग के माध्यम से कार्यक्रम के सम्बन्ध में भी सभी को जानकारी दी जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सम्बन्धित उक्तानुसार जन सहभागिता से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Reported By – Akhilesh Trivedi

Published By – Vishal Mishra

 

 

|