देवबंद पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी विष्णु

UP Special News

सहारनपुर (जनमत):- देवबंद पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी विष्णु का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी विष्णु विशेष ट्रेन के द्वारा देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया रेलवे स्टेशन की समीक्षा के बाद रेल मंत्री वहां से मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की|

इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए रेल मंत्री ने बताया उनके द्वारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया उन्होंने कहा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की प्रधानमंत्री की जो संकल्पना है जिसके अंतर्गत आज करीब 200 स्टेशन का मॉडर्न करने का मास्टर प्लान बन रहा है उसी में आज देवबंद स्टेशन को भी जोड़ा गया है और देवबंद स्टेशन को वर्ल्ड क्लास मॉडर्न स्टेशन बनाया जाएगा|

Posted By:- Amitabh Chaubey