अंगीठी के धुएं से पत्नी की हुई “मौत”…

UP Special News

कौशांबी (जनमत):- यूपी के कौशांबी जिले में ठंड से बचने के लिए एक परिवार ने कमरे के अंदर अंगेठी जलाई और अंगीठी के धुंए ने दो लोगो को मौत की नींद सुला दिया.  ये घटना कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव की है। यहां के रहने वाले कुल्ली खेती किसानी करते हैं और  बेटा  घर पर ही किराना की दुकान चलाता है। बीती रात खाना खाने के बाद किसान के बेटा उसकी पत्नी नीतू और 50 वर्षीय माँ  एक ही कमरे में अंगेठी जलाकर सो गए। पिता  बरामदे में सो रहा था। गाँव के ही रहने वाले एक व्यक्ति  सुबह दुकान पर समान लेने गया तो दुकान बंद थी। जिसपर  घर के लोगो को आवाज़ लगाई, लेकिन किसी ने कोई जवाब नही दिया। जिस पर रविन्द्र ने दरवाज़ा खोल

कर देखा तो उसके परिओं तले जमीन खिसक गयी. मौके पर  तीनो लोग बेहोशी  की हालात में पड़े थे। सूचना पर पहुची पुलिस ने ग्रमीणों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा पर डॉक्टर ने 22 वर्षीय नीतू को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मई 2023 में संजय और नीतू की शादी हुई थी। और नीतू गर्भ से थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि अंगेठी जलने  की वजह से  कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनी होगी। जिससे दम घोटने से पत्नी नीतू की मौत हो गयी। और माँ-बेटे बेहोश हो गए।

REPORT- RAHUL BHATT…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…