टैक्टर से कुचल कर प्रेमी के सामने महिला की हत्या

CRIME UP Special News

 कानपूर, देहात (जनमत ) :-  उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर  देहात के थाना शिवली क्षेत्र के अन्तर्गत गांव सिंहपुर निवासी सरोजिनी वर्मा का जमीनी विवाद अपने पति दिवारी लाल वर्मा से चल रहा था। सरोजिनी अपने प्रेमी हरिओम शर्मा गोविंद नगर कानपुर नगर निवासी को लेकर खेत जोतने आई हुई थी, खेत जोतने के दौरान किसी बात को लेकर सरोजिनी और दिवारी लाल में विवाद शुरू हो गया |

 

दिवारी लाल ने अपने पुत्र सत्यम और शिवम और साथियों के साथ लाठी डंडों से सरोजिनी को पीटना शुरू कर दिया तभी पुत्र सत्यम ने अपनी मां सरोजिनी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। प्रेमी हरिओम शर्मा के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए दिनदहाड़े महिला की हत्या की खबर से गांव में दहशत फैल गई मौके पर पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं।

Reported By – Akhilesh Trivedi 

Published By – Vishal Mishra