पुलिस की इस अभियान से अब महिलाएं और छात्राएं होंगी सुरक्षित

Exclusive News UP Special News

लखनऊ (जनमत):- लखनऊ कमिश्नरी में राजधानीवासियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए पुलिस कमिशनर सुजीत पाण्डेय का प्रयास लगातार जारी है। नमस्ते लखनऊ अभियान के तहत जनता के बीच अपनी पैठ बनाने वाली लखनऊ पुलिस ने एक और पहल की है। यह पहल ख़ास तौर से महिलाओं और छात्राओं के लिए है। इस वर्ग के लोगों को सुरक्षा देने के लिए लखनऊ कमिश्नरी में महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ के डॉयल 112 के अभिव्यक्ति सभागार में आयोजित स्वाभिमान महिला सुरक्षा कानूनी और सामाजिक पहलू के तहत छात्राओं को उनकी सुरक्षा के लिए जरुरी टिप्स दिए गए।

लखनऊ की विभिन्न कॉलेज की छात्राओं को पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उनके क्या अधिकार है और कैसे अपने आपको सुरक्षित कर सकती है। एक डेमो के जरिये बताया गया कि कैसे विषम हालात में  महिलाये खुद को सुरक्षित कर सकती है। इस दौरान छात्राओं के सवालो का पुलिस अधिकारियों ने जवाब भी दिया। कार्यक्रम में लखनऊ के जॉइन्ट सीपी और डीसीपी महिला क्राइम शालिनी के साथ ही तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत पाण्डेय की पहल लगातार जारी है। कभी नमस्ते लखनऊ के जरिये लोगों को अहसास कराती है कि अब डरने की जरूरत नहीं है पुलिस हर वक्त उनके साथ है।

तो कभी महिलाओं को सुरक्षा देने और उन्हें जागरूक करने के लिए ने नई – नई पहल करना। इसी कड़ी में सुजीत पाण्डेय की पहल पर स्वाभिमान महिला सुरक्षा कानूनी और सामाजिक पहलू कार्यक्रम खासकर महिलाओं और छात्राओं के लिए समर्पित था। सुजीत पांडेय ने मंच पर बताया कि कैसे वह महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रहे है। कुटुम्भ अभियान हो या फिर साथी अभियान। सभी अभियान महिलाओं और छात्राओं के लिए ही समर्पित है। एडीजी 112 आसीन अरुण ने भी मंच के जरिये छात्राओं को बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए कैसे महिला पुलिस कर्मियों को कहा – कहा पर तैनात किया गया है।

साथ ही यह भी बताया कि महिला पुलिस कर्मी 24 घण्टे आपकी सेवा में उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेणुका मिश्रा ने बताया कार्यक्रम का मकसद महिला सुरक्षा पर ध्यान देने है। लड़कियों को जागरूक करना है कि क्या उनके अधिकार है और उनके प्रति क्या अपराध नहीं होने चाहिए। अगर किसी के साथ कोई अनहोनी होती है तो किसको फोन करें। रेणुका मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के जरिये स्कूल और कॉलेज की लड़कियों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा साथ ही महिला पुलिस कर्मियों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी कि कैसे और वह बेहतर काम कर सकती है।

बच्चियों के प्रति होने वाले अपराध एक बड़ी समस्या है और इस पर विराम लगाने के लिए पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने पाक्सो एक्ट को चुनौती मानते हुए उसपर तेजी से काम शुरू किया। यूपी के कई जनपदों के साथ लखनऊ में भी पाक्सो एक्ट के मुकदमो को चिन्हित कर आरोपियों को सजा दिलाने के पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत इन मुकदमो की सुनवाई फ़ास्ट – ट्रैक कोर्ट के जरिये होगी और आरोपी को सज़ा दिलाने के लिए पुलिस हर सम्भव प्रयास करेगी।

लखनऊ के ठाकुरगंज और मड़ियांव थाने में दर्ज पाक्सो एक्ट की सुनवाई लखनऊ पुलिस के लिए नज़ीर बन गई है। इसमें महज कुछ ही दिन में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।  रेणुका मिश्रा ने बताया कि ऐसे मामलो में जल्दी सज़ा होगी तो इसका असर भी होगा और ऐसे अपराधों में कमी आएगी।

Posted By:- Amitabh Chaubey