उप मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं का लिया “जायजा” …

Exclusive News UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश / प्रभारी मंत्री कानपुरनगर  श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की वर्ष 2020-21 की बैठक विकास भवन के सभागार में संपन्न हुई| बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्ष 2020-21 हेतु जिला योजना के अंतर्गत जनपद कानपुर नगर के लिए प्रस्तावित व्यय रुपए 732 करोड़ 32 लाख का अनुमोदन किया। तथा गत जिला योजना वर्ष 2019-20 के अंतर्गत जनपद हेतु रुपए 660 करोड़ के स्वीकृत परिव्यय के सापेक्ष रुपए 166 करोड़ 48 लाख की अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष हुए व्यय रु0 152 करोड़ 92 लाख की धनराशि से किये गये कर्यो की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन विभागों के पिछले 3 वर्ष की जिला योजना में प्रस्तावित धनराशि के सापेक्ष बजट प्राप्त करने हेतु प्रयास नहीं किया है उनकी सूची प्रस्तुत करें तथा इस वर्ष अधिकारी  शासन से बजट प्राप्त करने हेतु विशेष रूप से प्रयास कर  अपने विभागों हेतु  धनराशि अवमुक्त कराएं |

उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश / प्रभारी मंत्री कानपुरनगर  श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की वर्ष 2020-21 की बैठक विकास भवन के सभागार में संपन्न हुई| बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्ष 2020-21 हेतु जिला योजना के अंतर्गत जनपद कानपुर नगर के लिए प्रस्तावित व्यय रुपए 732 करोड़ 32 लाख का अनुमोदन किया।

गत जिला योजना वर्ष 2019-20 के अंतर्गत जनपद हेतु रुपए 660 करोड़ के स्वीकृत परिव्यय के सापेक्ष रुपए 166 करोड़ 48 लाख की अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष हुए व्यय रु0 152 करोड़ 92 लाख की धनराशि से किये गये कर्यो की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन विभागों के पिछले 3 वर्ष की जिला योजना में प्रस्तावित धनराशि के सापेक्ष बजट प्राप्त करने हेतु प्रयास नहीं किया है उनकी सूची प्रस्तुत करें तथा इस वर्ष अधिकारी  शासन से बजट प्राप्त करने हेतु विशेष रूप से प्रयास कर  अपने विभागों हेतु  धनराशि अवमुक्त कराएं | 

जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं| उन्होंने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जनपद में तीव्र गति से विकास कार्यों को समय एवं गुणवत्तापूर्ण कराया जाएगा| बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री  श्रीमती नीलिमा कटियार,जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी श्री अरुण पाठक, विधायक  श्री महेश त्रिवेदी,  श्री भगवती प्रसाद सागर,श्री अभिजीत सिंह सांगा, जिला योजना समिति के सदस्य गण एवं मा0सांसद के प्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अनंत देव, नगर आयुक्त श्री अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे|

Posted By:- Dhirendra  Srivastav

Correspondent, Janmat News.