इंद्रप्रस्थ संजीवनी के कार्यकर्ताओं ने भगवान रामलला को 108 कलश गंगाजल समर्पित किया

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।इस दौरान राम भक्तों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी मे आज दिल्ली की सामाजिक संस्था इंद्रप्रस्थ संजीवनी के 108 कार्यकर्ताओं ने भगवान रामलला को 108 कलश गंगाजल समर्पित किया गया।यह जल हरिद्वार के पवित्र हर की पैड़ी के ब्रह्म कुंड का है।जिसे मंदिर निर्माण में गंगाजल के प्रयोग के साथ गर्भ गृह को गंगाजल से पवित्र किए जाने की मंशा से संस्था के लोगों ने 108 कलश गंगाजल समर्पित किया।

वही दिल्ली की सामाजिक संस्था इंद्रप्रस्थ संजीवनी के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ता गोपाल जी के हाथ में कलश सौंपा गया।जिसकी जानकारी देते हुए गोपाल राव ने बताया कि हरिद्वार के से आये गंगाजल को सीता कूप में समर्पित किया जाएगा।राम मंदिर परिसर के चारों तरफ पवित्र गंगाजल का छिड़काव किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भगवान रामलला के निर्माणाधीन गर्भ गृह में भी गंगाजल अर्पित किया जाएगा। राम और गंगा का अनोखा मिलन हों रहा है।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey