यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ योगी राज वापस लौटी

UP Special News राजनीति

लखनऊ(जनमत):- उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आज भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक दिल्ली में होने वाली है| यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ योगी राज वापस लौटा। इस बैठक में कई बड़े नेताओ के शामिल होंने की उमीद है| इस बैठक में मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे| विधानसभा चुनाव के नतीजों में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं और आरएसएस के बीच यूपी में भाजपा की नई सरकार के गठन को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।

संभव है कि भाजपा केंन्द्रीय नेतृत्व का भी व्यक्ति इस बैठक में शामिल हो सकता है| उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा भजपा नेता सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे| भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में दूसरी बार वापसी की है| भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत से भाजपाई गदगद हैं| प्रदेश में जबरदस्त जश्न का माहौल है, भाजपा समर्थक हर जगह बुलडोजर के साथ जश्न में डूबे हुए है| गौरतलब है कि भाजपा पहली पार्टी बन कर उभरी है जिसने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की है|

कई दशकों से ये संभव नहीं हुआ था कि कोई भी पार्टी लगातार दो बार यूपी की सत्ता में वापसी करे| वही उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे कर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले किसी मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का यह पहला उदाहरण है|

Posted By:- Amitabh Chaubey