तारीख पर आई पत्नी को दीवानी गेट पर पति ने मारी गोली, मची भगदड़

CRIME UP Special News

मैनपुरी(जनमत );- दीवानी तारीख पर आई एक महिला को गेट पर पति ने घेरने के बाद दो गोलियां मारी। दीवानी गेट के बाहर फायरिंग से भगदड़ मच गई। घायल महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया|

मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तखरऊ निवासी 32 वर्षीय रूबी मिश्रा का पति रत्नेश के साथ न्यायालय में वाद चल रहा है। करीब डेढ़ साल पहले रूबी को उसके पति ने ससुरालीजनों की मदद से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से रूबी अपनी बहन के घर दिल्ली रह रही है। शनिवार को मैनपुरी दीवानी कोर्ट में रूबी द्वारा दायर मुकदमे में तारीख थी। रूबी दिल्ली से तारीख करने आई थी। वह दीवानी के गेट पर पहुंची, तभी बाइक पर आए पति ने रूबी पर गोलियां चला दीं। जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी। फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रूबी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है|

Reported By-  Gaurav Pandey 

 

Published By – Vishal Mishra