डीजीपी प्रशांत कुमार ने खुद ग्राउंड पर उतरकर पुलिस सिपाही भर्ती व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Exclusive News

लखनऊ (जनमत):-  उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। लखनऊ में डीजीपी प्रशांत कुमार ने खुद ग्राउंड पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 2,385 केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। यूपी पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शनिवार व रविवार को शनिवार को सुबह 10 बजे सभी केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ हो गई। परीक्षा दोनों दिन सुबह 10 से 12 व दोपहर 3 से 5 बजे के बीच दो पालियों में होगी। इसमें 48,17,441 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें से 15,48,969 केवल महिलाएं शामिल हो रही हैं।


परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने खुद भी गोमती नगर के महामना इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र का जाजया लिया। उन्होंने कहा कि हम पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कई जिलों में परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वालों और ठगने वालों की गिरफ्तारी हुई है। सभी अधिकारी भ्रमणशील हैं। परीक्षा बहुत सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी जारी है। आज जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की अफवाह फैलाई गई थी। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अफवाह का खंडन किया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Written & Published By- Ambuj Mishra