रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब

UP Special News

लखनऊ/जनमत। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। नामांकन में उनके साथ सीएम योगी, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री बुजेश पाठक, सुधाशु त्रिवेदी व अन्य मौजूद रहे। नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने राजधानी स्थित सेतु वाले हनुमान जी का दर्शन किया। राजधानी लखनऊ की सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी का विकास रथ निकला। इस रथ पर सवार रक्षा मंत्री, व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह हाथ जोड़कर आमजन का अभिवादन करते रहे तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश को सर्वाेत्तम प्रदेश बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथ में माइक् लेकर सड़कों पर चल रहे भीड़ को नियंत्रित करते देखे गये।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से प्रारंभ हुआ रोड शो कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं के हौसलों के आगे चिलचिलाती धूप भी बौनी दिखी। रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों ने योगी-राजनाथ पर पुष्पवर्षा भी की। पूरा रास्ते भाजपा के झंडे संग भगवामय रहा।

रोड शो के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तरांखड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, कौशल किशोर, महापौर सुषमा खर्कवाल, देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधायक राजेश्वर सिंह, नीरज बोरा, पंकज सिंह आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीच-बीच में स्वयं कमान संभालते हुए आह्वान करते रहे। योगी ने लखनऊ वासियों का आभार जताया तो भारत मां की जयकार, वंदे मातरम, फिर एक बार-मोदी सरकार् आदि नारे लगते रहे। योगी आदित्यनाथ रास्ते की व्यवस्था को भी माइक से संभालते रहे। अव्यवस्था न हो, इसके लिए बीच-बीच में भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यवस्था से जुड़े लोगों को रथ से ही निर्देश भी देते रहे।
रोड शो के दौरान देशभक्ति गीत भी लोगों में जोश भरता रहा। जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे. ऐ वतन-ऐ वतन आदि गीतों पर ढोल-नगाड़े संग लोग झूमते रहे। वहीं बीच में आई एंबुलेंस को भी रास्ता देकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी संजीदगी को दर्शाया। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुशासन व जोश भी दिखा।

रास्ते में अल्पसंख्यक समाज ने भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। मंच पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों संग समाज की महिला-पुरुषों ने भी विकास रथ पर पुष्पवर्षा की। साथ ही व्यापार मंडल, अधिवक्ता समाज, बैंड बाजा एसोसिएशन, रेलवे से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी, अग्रवाल समाज, विभिन्न वर्गों और भाजपा के सभी आनुसांगिक संगठनों के लोगों ने विकास रथ और इस पर खड़े नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

Published by – Manoj Kumar