Reliance Jio ने अप्रैल में 80.82 के करीब सब्सक्राइबर्स अपने साथ जोड़ लिए हैं। Bharti Airtel और Vodafone Idea का अप्रैल में सब्सक्राइबर बेस गिरा

Exclusive News दिल्ली / एनसीआर

नई दिल्ली, टेक (Janmat News)। Reliance Jio ने अपने ग्रोथ के ट्रेंड को बरकरार रखते हुए अप्रैल में 80.82 लाख के करीब सब्सक्राइबर्स अपने साथ जोड़ लिए हैं। यह डाटा TRAI द्वारा रिलीज किया गया है। अप्रैल के अंत में Jio का सब्सक्राइबर बेस करीब 31.48 करोड़ था। BSNL ने अपने साथ 2.28 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। इसके बाद BSNL के कुल सब्सक्राइबर्स 11.59 करोड़ के करीब हो गए हैं। कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स (GSM, CDMA, and LTE) में 0.04 प्रतिशत (मार्च में 116.18 करोड़ से अप्रैल के अंत में 116.23 करोड़) की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Related image

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार, शहरों में वायरलेस सब्सक्रिप्शन 2019 मार्च के अंत में 650.49 मिलियन से अप्रैल के अंत में 652.35 मिलियन हो गया है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में इसमें गिरावट देखने को मिली है। इस महीने के दौरान यह 511.32 मिलियन से 509.95 मिलियन हो गया।

इसके अलावा बड़े सेवा प्रदाता जैसे की- Bharti Airtel और Vodafone Idea का भी अप्रैल में सब्सक्राइबर बेस गिरा है। Bharti Airtel ने 32.89 लाख सब्सक्राइबर्स खोएं हैं। इसका सब्सक्राइबर बेस गिर के 32.19 करोड़ पर आ गया है। वहीं, Vodafone Idea ने 15.82 लाख कनेक्शंस खोएं हैं। अब कंपनी के कुल सब्सक्राइबर्स 39.32 करोड़ के करीब हो गए हैं। मार्च में, Vodafone Idea और Bharti Airtel का मोबाइल सब्सक्राइबर बेस क्रमश: करीब 145 लाख और 151 लाख गिरा है। वहीं, Reliance Jio ने 94 लाख यूजर्स एड किए हैं।

 

Posted By: Priyamvada M