आम आदमी पार्टी के मिल्कीपुर प्रभारी ने सरकार पर साधा “निशाँना”…

UP Special News

अयोध्या (जनमत) :-  आदमी पार्टी के मिल्कीपुर प्रभारी हर्षवर्धन कोरी ने सिविल लाइन स्थित एक स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उ.प्र. प्रभारी सांसद संजय सिंह की ED द्वारा गिरफ्तारी से आम जनमानस में भारी रोष है। यह कार्रवाई मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह की आवाज को दबाने की साजिश है। संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों में यूपी सहित पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। हर्षवर्धन कोरी प्रभारी मिल्कीपुर ने कहा कि 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं।

इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी शराब घोटाले में12 घंटे ईडी की रेड चली जिसमे सांसद संजय सिंह के घर का कोना कोना छान मारा फिर भी कुछ नहीं मिला इसके बावजूद गिरफ्तार किया। संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते रहे है और उन्होंने अडानी के घोटालों के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत करे लेकिन ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार कर लिया। सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है।हम लोग इससे डरने वाले नही हैं। पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नही हैं। इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

REPORT- AZAM KHAN…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…