CAA लागु होने के बाद भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

UP Special News

महाराजगंज (जनमत):- केंद्र सरकार ने सोमवार को नागरिकता सशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर अधिसूचना जारी की है| इस सन्दर्भ में पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलो की पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है|वही डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश को भी रद्द कर दिया है | वही अंतररास्ट्रीय सीमा पर कड़ी सुरक्षा लगी है| भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान तैनात है जिनके सघन चेकिंग के बाद ही सीमा के अन्दर प्रवेश कर सकते है|

आपको बता दे कि अंतर रास्ट्रीय सीमा हाई अलर्ट मोड पर है सीमा से सटे थानों की पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है| वही सीमा पर इंटेलिजेंस खुफिया एजेंसिया लगातार पैनी नज़र लगाये हुई है ताकि कोई अराजकता न फैला सके लगातार डॉग स्क्वार्ड सीसीटीवी और अन्य आधुनिक मशीने चौकसी के लिए लगी हुई है पुलिस लगातार गस्त कर रही है| वही आला अधिकारी और पीएसी भी लगातार भ्रमण सील है दोनों सीमाओं पर चौकसी बड़ा दी गयी है|

अधिसूचना जारी होने के  बाद मुस्लिम बाहुल्य जिलो के साथ पहले हिंसा की चपेट में आ चुके जिलो में दंगा निरोधक़ दस्ते व् पीएसी बड़ी मात्रा में तैनात किये गये है डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है | की कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है| पिछले सप्ताह ही इस सन्दर्भ में पुलिस ने  एक्शन प्लान तैयार कर लिया था | वही इन्टरनेट मीडिया के आलावा टेलीग्राम फेसबुक इन्स्टाग्राम मैसेंजर  सिग्नल सहित अन्य मोबाइल एप पर लोगो की गतिविधियो पर भी नज़र रखी जा रही है |रमजान के मद्देनज़र पुलिस की चौकसी बढ़ाई गयी है | कई मुस्लिम धर्म गुरु भी इस अधिसुचना का स्वागत कर रहे है| भारत नेपाल बॉर्डर पर लगातार चक चौबंद लगे हुए है |

REPORTED BY – NAVEEN MISHRA

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY