लोक दल के जुड़ने से इंडिया गठबंधन को मिलेगा बल , अखिलेश यादव

UP Special News

लखनऊ (जनमत):-गुरूवार को प्रदेश सपा कार्यालय पर काफी लोगो ने अन्य पार्टिया छोड़ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली | वही लोक दल के अध्यक्ष व् पूर्व एम् एल सी सुनील सिंह अपने समर्थको के साथ समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल हुए | प्रेस वार्ता के दौरान    उन्होंने कहा की  मेरे पिता राजेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का बड़ा पुराना साथ रहा है और वो लग राजनीती में एक जुट होकर काम करते थे |

…और वही उन्होंने बताया की इस बार भाजपा की सरकार को हटाना है |भाजपा की सरकार में सिर्फ बेरोजगारी और गरीबी ही है| किसान का बुरा हाल है युवायो के लिए कही नौकरिया नही है| सिर्फ ये सरकार  झूठ बोलने और बरगलाने का काम करती है उन्होंने आगे बताया की लोक दल में २०१७ में एक भी विधायक नही थे एक विधायक जीते थे तो वो भी भाजपा में शामिल हो गए |

आगे उन्होंने बताया की अखिलेश यादव जी ने पार्टी को 9 विधायक दिए जिसमे एक को राज्यसभा भी भेजे और अब हम लोगो को भाजपा को हारना है ताकि भारत विकसित हो सके रोजगार मिल सके | वही सपा के रास्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की पूर्व एमएलसी सुनील सिंह  जी के हमारे साथ जुड़ने इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ने के लिए इनका और इनके समर्थको का मै धन्यवाद करता हु इनके जुड़ने से हमको काफी बल मिलेगा जिस तरह इनके पिता जी और नेता जी एकजुट होकर काम करते थे | 

ठीक वैसे ही हमको भी इस बीजेपी को हराना है| और देश को आगे ले जाना है| वही अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा की ये भाजपा की सरकार है वो सिर्फ और सिर्फ चुनावी चंदे की वसूली कर रही है| इससे सावधान रहने की जरुरत है उन्होंने कहा मतदान और सावधान दोनों की जरुरत है| इस चुनाव में|

REPORTED BY – GAURAV UPADHYAY

SHAILENDRA KUMAR SHARMA

PUBLISHED BY -GAURAV UPADHYAY