मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला सचिव बने सन्नी कुमार दुबे

UP Special News

महराजगंज(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के सिसवा विधानसभा निवासी  व  ब्राहमण रक्षा दल के जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार द्विवेदी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह व  राष्ट्रीय सचिव शैलेष श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष अनीश रजा के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड मोहम्मद शमीम खान द्वारा जिला सचिव पद पर नामित किया|

वही कार्यकर्ताओ द्वारा सन्नी कुमार दुबे को फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया| सिद्धार्थ सिंह और अनीश रजा ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता सपा को बूथ स्तर पर मजबूत करें। 2022 में एक बार फिर सपा सरकार बनाने जा रही है। आगे उन्होंने ने पेट्रोल, डीजल, गैस के मंहगे दाम के साथ ही बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दों पर भाजपा पर जम कर बरसे।

इस अवसर पर बधाई देने वाले लोगों राघवेंद्र प्रताप सिंह ,समाजवादी पार्टी के जिला सचिव राकेश सिंह रिंकू ,राहुल पांडेय चंदभूषण पांडेय जिला सचिव मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ,शैलेश सुल्तानिया जिला कोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ,नदीम खान ,नुरुल हक ,जितेन्द्र पुरी ,आदि लोगो ने बधाई दी|

Posted By:- Amitabh Chaubey