अलीगढ पहुचा जवान का शव….लोगो ने नम आँखों से दी “विदाई”…

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):- उत्तराखंड राज्य के जोशीमठ में मंगलवार को सेना के जवानों की गाड़ी 1000 फुट की ऊंचाई से अचानक असंतुलित होकर नीचे गहरी खाई में गिर गई। जिसमें अलीगढ़ के जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक को गंभीर हालत में देहरादून के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद क्षेत्र के इरखिनी मंडनपुर गांव का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया। जब उत्तराखंड राज्य के जोशीमठ में प्रशिक्षण से लौट रहे जवानों से भरी सेना की गाड़ी 1000 फुट की ऊंचाई से असंतुलित होकर अचानक नीचे गिर गई। सेना के जवानों से भरी गाड़ी पहाड़ों से नीचे गिरते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। तो वहीं इस दर्दनाक हादसे में अलीगढ़ के जवान की मौत हो गई। सेना के जवानों से भरी गाड़ी पहाड़ियों से नीचे गिरने के बाद उसकी मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। तो वही परिवार के लोगों में चीख-पुकार ओर कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतक जवान के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर राष्ट्रीय सम्मान के साथ पैतृक गांव लाया गया।

जहां जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही गांव सहित आसपास के कई गांव के लोगों का जमावड़ा जवान को श्रद्धांजलि देने के साथ ही अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। जिसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ श्मशान घाट ले जाकर सलामी दी गई और मुखाग्नि देते हुए अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मौके पर तमाम पार्टियों के नेताओं सहित ग्रामीणों जमावड़ा मौके पर लगा रहा।

REPORT- AJAY KUMAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…