कौशाम्बी में निकली एतिहासिक “तिरंगा यात्रा”…

UP Special News

कौशाम्बी (जनमत) :- देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चायल विधानसभा मे ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई| चायल विधायक संजय गुप्ता ने अपने भरवारी स्थिति किड्जी विद्यायल में डेढ़ सौ फिट ऊंचे तिरंगे का अनावरण कर तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया । इस तिरंगा यात्रा मे लगभग दो हजार मोटर साइकिल और  दो सौ से अधिक चार पहिया वाहनों पर हजारों लोग तिरंगा लेकर निकले तो पूरा वातावरण देश भक्ति नारों से गूंज उठा| तिरंगा यात्रा जिस रास्ते से गुजरी उस रास्ते पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया| तिरंगा यात्रा के संयोजक भाजपा विधायक  के मुताबिक  समाज मे व्याप्त जाति-पाति, ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करना है और लोगों मे राष्ट्रीयता की भावना बढ़ाना है|

इस यात्रा मे शामिल डीजे से देश भक्ति गीतों से लोगों के अंदर जोश भरा जा रहा था| फूलों से सजे रथ पर सवार चायल विधायक संजय गुप्ता खुद यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे| यात्रा भरवारी नगर पालिका से होते हुये मूरतगंज, चरवा, चायल, तिल्हापुर,  होते हुये सराय अकिल पहुंची| लगभग पचास किमी लंबी यात्रा पूरी कर सराय अकिल पहुंची यात्रा मे शामिल लोगों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया था| जिस रास्ते से यात्रा निकली उस रास्ते लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया| यात्रा के संयोजक भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि इसका मकसद समय मे व्याप्त जाति-पाति, ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करना है और लोगों मे राष्ट्रीयता की भावना बढ़ाना है| यात्रा पूरी तरह से अराजनैतिक है जिसमे पार्टी व दल से ऊपर उठाकर लोग शामिल हुये|

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT- RAHUL BHATT….