अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी आज

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी आज। रामनगरी में हर प्रवेश मार्गों पर आने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है।तो वही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। ईकल शाम से अपने ड्यूटी पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी किए गए। अयोध्या की सुरक्षा को लेकर एसएसपी शैलेश पांडेय के मुताबिक अयोध्या में श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ है|

ऐसे में पहले से ही अयोध्या की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था है।पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था दो चीजों पर कंसंट्रेट होती है।एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं। सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों को डेप्लॉयमेंट किया गया।सिविल पुलिस पीएससी और कई एजेंसियां सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है।और सुरक्षा में इंटेलिजेंस को भी लगाया गया।

आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो उनके आवागमन में कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।आवाम को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है।वही कहा 6 दिसंबर 1992 को गिराया विवादित ढांचा गया था।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan