दहेज़ की मांग न पूरी होने पर ससुरालियो ने दुल्हन को उतारा मौत के घाट

CRIME

फतेहपुर (जनमत):- जहा एक तरफ बहु को घर की लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है और दहेज़ को पाप समझा जाता है| वही उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सास ससुर और ससुराल के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया | आपको बतादे की फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के थवई गाव के रहने वाले वीर सिंह की 22 वर्षीय बेटी पारुल सिंह की शादी 21 मार्च २०२३ पूरे रीती रिवाज़ के साथ असोधर थाना इलाके के कंधिया गाव के रहने वाले राघवेन्द्र सिंह से हुई थी| वही परिजनो ने बताया की लड़का शराब पीने  का आदि है| आये दिन शराब पीकर मार पीट करता था|

शादी में जो दान दहेज़ तय हुआ था| वो सब पूरा किया गया था| बावजूद इसके लड़के के परिवार वाले लड़की से 2 लाख रूपये की मांग करते थे | उससे कहते की जाओ अपने पिता से पैसे लेकर आओ लड़की ने फ़ोन कर के सारी बात हमलोगों को बताई| जिसके बाद वह मायके चली आई |आगे लड़की के चाचा अर्जुन सिंह ने बताया की हमलोगों ने इसकी शिकायत महिला थाने में भी की वहा समझा बुझा कर मामले में सुलह समझौता हो गया और लडकी अपने ससुराल चली गयी| उन्होंने आगे बताया की कुछ दिन तक सब ठीक था लेकिन उसके बाद फिर उन लोगो ने पैसे की मांग शुरू कर दी | और बीती रात उन लोगो ने लड़की का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए | सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सास ससुर के खिलाफ दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है| वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है

PUBLISHED BY-GAURAV UPADHYAY