दो भाइयों के बीच हुए विवाद में तीन महीने के मासूम बच्चे की मौत

दो भाइयों के बीच हुए विवाद में तीन महीने के मासूम बच्चे की मौत

CRIME UP Special News

शाहजहांपुर(जनमत):-  शाहजहांपुर में दो भाइयों के बीच में विवाद में तीन महीने के एक मासूम बच्चे की जान चली गई। यहां घरेलू विवाद में महिला के हाथ से तीन महीने का बच्चा छूट कर जमीन पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिल हाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना थाना पुवायां क्षेत्र के नहिलोरा गांव की है।

जहां के रहने वाले नागेश का अपने ही परिवार के वीरपाल और हरिओम से विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच नागेश की पत्नी की गोद से तीन महीने का बच्चा छूट कर जमीन पर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग मासूम की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तो वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।