पांच दिनों से लगातार लूटी जा रही थी “मासूम की अस्मत”….

CRIME

अपराध (जनमत) :- जहाँ एक तरफ महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीँ अब आंध्रप्रदेश में एक 16 साल की लड़की के साथ पांच दिनों तक छह लोगों ने दुष्कर्म किया है। घटना राज्य के अंगोल नगर की है। इस बात की जानकारी रविवार को पुलिस ने दी है। राज्य की विभिन्न जगहों से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया  है और पुलिस का कहना है कि वह आगे मामले की जांच करेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि पीड़ित लड़की 17 जून को अंगोल में आरटीएस बस स्टेशन पर एक आरोपी से मिली थी। ये जगह राजधानी अमरावती से 140 किमी की दूरी पर स्थित है।

इसी बीच लड़की की आरोपी से दोस्ती हो गई। जिसके बाद वह उसके साथ उसके रूम तक गई। वहां लड़के के पांच दोस्त पहले से ही मौजूद थे। फिर सभी ने लड़की के साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। गृह मंत्री ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इस घटना से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है। वहीँ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात ज़रूर कही जा रही है.