मुठभेड़ के बाद हत्याकांड के दो आरोपी “गिरफ्तार “…

CRIME UP Special News

कौशांबी (जनमत) :- यूपी के कौशांबी जिले में  दुष्कर्म पीड़िता हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। वही आरोपी के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। जिसके लिए पुलिस कमिंग कर रही है। पुलिस ने घायल आरोपी  सहित  दो को गिरफ्तार कर लिया और घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी और पुलिस के बीच हुई  मुठभेड़ की  जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुचे.

आपको बता दे कि घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के रामनगर यमुना कछार इलाके की है। जहाँ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेप पीड़िता हत्याकांड के आरोपी राम नगर के कछार इलाके में मौजूद हैं और वह नदी पार कर चित्रकूट होते हुए मध्य प्रदेश भागने के फिराक में है। सूचना मिलते ही महेवाघाट पुलिस और एसओजी की टीम ने कछार इलाके पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस और एसओजी ने आरोपियों को घेर लिया। आरोपियों नें  पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बचाव में फायरिंग करना शुरू किया जिससे एक आरोपी के पैर पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही आरोपी के अन्य साथी  अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि जिस व्यक्ति को गोली लगी है वह हत्याकांड कारित करने वाला  है। जिसने अपने भाई के साथ मिलकर पीड़िता  को मौत की घाट उतारा था।पुलिस ने मौके से ही घायल आरोपी  सहित  साथी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक  कुछ दिन  पहले थाना महेवा घाट के डेरहा गांव में एक 20 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से  पड़ोसियों ने हत्या कर दी  थी. पुलिस ने मुठभेड़ में  दो आरोपियों को गिरफ्दोतार कर लिया है और इनके  कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे और काफी संख्या में कारतूस के साथ ही  हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है. हालाँकि  इसके सहयोगी जो फरार है  उनके लिए कांबिंग चल रही है. फिलहाल मामले में विधिक कार्यवाहीकी जा रही है.

REPORT- RAHUL BHATT…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…