राजधानी में बदमाशो का खूनी खेल…

CRIME UP Special News

लखनऊ (जनमत): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेपटरी हो चुकी लखनऊ की क़ानून व्यावस्था पर बेखौफ बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम देकर राजधानी पुलिस की चूलें  हिला दी है।लखनऊ में अपराध रुकने नाम ही नहीं ले रहे है। राजधानी में सरेराह फायरिंग की वारदातों का सिलसिला जारी है| तजा मामला लखनऊ के पीजीआई इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पीजीआई इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अपने बीएमडब्ल्यू कार से अपने ऑफिस जा रहे प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह पर ताबड़तोड़ 6 फायरिंग कर दी जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। बदमाशो ने सुनील सिंह को गोली मरने के बाद मौके से फरार हो गए| जिनकी पुलिस तलाश कर रही है| सुनील सिंह का नाम लखनऊ के बड़े बिल्डर में गिना जाता हैं|

                                      (प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह को ट्रॉमा सेंटर ले जाते हुए)

ये वारदात पीजीआई के अंसल सिटी कॉलोनी में हुई है वही फायरिंग से इलाके में हंड़कंप मच गया। वही स्थनीय लोगो ने घायल सुनील सिंह को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री का करीबी बताया जा रह है। घायल सुनील सिंह को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है| जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है| सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है| आप को बता दे किन अभी कुछ दिन पहले लखनऊ के पॉश इलाका हजरतगंज में मुख्तार अंसारी के करीबी पर फायरिंग की गई थी| वही अब लखनऊ में संगठित अपराध की दस्तक होती नज़र आ रही है|

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com