विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के सभी शस्त्र लाइसेंस रद्

CRIME UP Special News

लखनऊ(जनमत): दो साल पहले वर्ष 2017 में एक युवती  ने भाजपा के उन्नाव के बांगरमऊ विधानसभा सीट से  विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद विधायक कुलदीप सेंगर सीतापुर के जिला जेल में बंद है।

वहीँ मिल रही ताजा खबरों के अनुसार विधायक कुलदीप  सेंगर के तीनों शस्त्र लाइसेंस रद्द होगे| जिले के मजिस्ट्रेट ने विधायक के असलहों को निरस्त करने का आदेश दे दिया है|

जानकारी के अनुसार विधायक के पास एक बंदूक, एक राइफल, एक रिवॉल्वर है| ये कार्यवाही पीड़िता और उसके परिजनों के मांग के बाद ये फैसला लिया गया| वही मिली जानकारी के अनुसार शासन की ओर से लगभग 1 साल पहले लाइसेंस रद्द करने का आदेश हुआ था पर विधायक के रसूख व दबंगई के चलते जिला प्रशासन ने नहीं किया था निरस्त।

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com