पारिवारिक विवाद में महिला को पीट पीटकर किया “अधमरा”…

CRIME Exclusive News UP Special News

बलरामपुर (जनमत) :- यूपी के बलरामपुर जिले के थाना रेहरा बाजार का एक वीडियो  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को सड़क के किनारे कुछ लोग बुरी तरह से मारपीट रहे हैं। हालाँकि इस वीडियो का संज्ञान लेकर थाना रेहरा बाजार में अभियोग पंजीकृत करवा दिया गया है। वहीँ जानकारी के मुताबिक इस मामले में   महिला का पति, जेठ और परिजन मिलकर पारिवारिक विवाद के चलते महिला को मारपीट रहे थे।

फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए महिला के पति, देवर सहित अन्य  लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है. साथ ही यूपी 112 के दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है।  अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी का दावा भी किया जा रहा है..

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent, janmat News.