देवरिया में लाखों के गांजे के साथ कई हुए “गिरफ्तार”….

CRIME UP Special News

देवरिया (जनमत):-  यूपी के देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना और महुआडीह थाना की पुलिस को  मिली बड़ी सफलता मुखबिर की सूचना  पर एक महिला के समेत 6 अभियुक्तों को डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया सभी अभियुक्त कुशीनगर और बिहार राज्य के रहने वाले बताए जा रहे हैं  वही पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया कि  वाहन  के साथ गांजा की  कुल कीमत 25 लाख दस हजार रुपये है सभी अभियुक्तों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

वहीँ इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गयी है और प्रकरण में विवेचन जारी है, वहीँ गिरफ्तार किये गए लोगों से पूछ ताछ की जा रही है.

Posted By:- Ankush Pal..

Reported By:- Lal Babu Gautam, Deoria,