‘आर्टिकल 15’ का ट्रेलर देखकर आपके रोगटे खड़े हो जाएंगे

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत). बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म जात-पात, समाज के ऊंच-नीच, यौन शौषण, हिंसा और हर दर्द से आपको रूबरू कराएगी। 2 मिनट 56 सेकेंड का ये ट्रेलर इतना शानदार है कि इसके देखते ही अप हैरान होजाए गे। इतना तो पता चल गया कि फ़िल्म दलितों के ऊपर हो रहे अत्याचार की कहानी है| और साथ ही साथ हमारा समाज संविधान को धता बता कर, दलितों को उनके न्यून्तम अधिकार से वंचित रखता है|

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना पुलिस अधिकारी अयान रंजन की रोल में नजर आएंगे। जो 2 लड़कियों के साथ हुए गैंगरेप की जांच कर रहा है। ट्रेलर में दिखाया  गया है कि दो लड़कियों की लाश पेड़ पर लटकी है। इन लड़कियों के साथ गैंगरेप  हुआ है और इसी की जांच आयुष्मान कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है| बदायूं गैंग रेप केस और भारतीय संविधान के आर्टिकल 15 यानी समानता के अधिकार पर अनुभव सिन्हा ने यह फिल्म बनाई है। इस फिल्म की  ज्यादातर शूटिंग लखनऊ के आस-पास ही हुई है।

बता दें कि कि भारतीय संविधान अनुच्छेद 15 यानि ‘आर्टिकल 15’ में लिखा गया है कि राज्य धर्म, जाति, लिंग और जन्म स्थान आदि के आधार पर किसी भी नागरिक से भेदभाव नहीं करेगा| इसी वाक्य के आधार पर ये फ़िल्म बनाई गई है| वही इस फिल्म को लेकर उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश  की परशुराम सेना के एक सदस्य ने कहा कि अगर फिल्म बदायूं की घटना पर आधारित है तो आरोपी को ब्राह्मण में बदलने की क्या जरूरत थी, जाहिर है कि इसका उद्देश्य ब्राह्मण समुदाय को बदनाम करना है।

फिल्म की कहानी 2014 में दो बहनों के रेप और हत्या पर आधारित है। बदायूं के कटरा सआदतगंज गांव में दो दलित लड़कियों से गैंग रेप कर पेड़ से लटका दिया गया था, जबकि दिसंबर 2014 में सीबीआई ने इसे सुसाइड केस बताकर बंद कर दिया था। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर बेहद शानदार और भावुक कर देने वाला है। फिल्म 28 जून को रिलीज होगी।