कभी आरोपों से धिरे थे अब जज बनेगे “संस्कारी बाबू जी”….

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत) हिंदी सिनेमाजगत के मशहूर “बाबू जी”  (आलोक नाथ ) पर लगे आरोप  ने सभी को हैरान कर  दिया है| यह आरोप एक समय की  टेलीविजन की जानी मानी प्रोड्यूसर और लेखिका विंटा नंदा ने लगाया था| जिस मामले में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा और अपनी आपबीती  लोगो को बताई|

मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने राइटर विंता नंदा की शिकायत के आधार पर आलोक नाथ के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता  आलोक नाथ को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। इस मामले को ले कर सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन ने आलोक नाथ पर किसी भी तरीके की फिल्म या सीरियल में काम करने पर बैन लगा दिया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आलोक नाथ एक फिल्म में जज की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं और बड़ी बात ते ये है कि फिल्म मीटू पर ही बनी रही है। वही इस फिल्म के नाम से अभी पर्दा नहीं हटा हैं इस फिल्म में आलोक नाथ फैसला सुनाते हुए नजर आने वाले हैं। वही इस खबर के सामने आने के बाद से ही सब लोग हैरान हो गए हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। ये फिल्म पूरी तरह से फिल्म सेक्शुअल हैरसमेंट पर आधारित है।

वही जब इस फिल्म को ले कर जब आलोक नाथ से पूछा गया तो उनका जवाब कुछ ऐसा था.. ‘मैं अभी कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं कुछ समय पहले ही ये फिल्म कर चुका हैं। ‘क्या इसमें कोई समस्या है? लगता है आपको इस बात का दुख है कि मैं किसी  फिल्म में काम कर रहा हूं। इस फिल्म को नासिर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद, #MeToo अभियान के चलते अब तक कई बॉलीवुड  सेलिब्रिटीज़ के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। इस लिस्ट में आलोकर नाथ के अलावा रजत कपूर, चेतन भगत, लाश खेर, विकास बहल जैसे कई लोगों के नाम हैं।


ये भी पढ़े-पाकिस्तानियों को डराने के लिए एक नाम ही काफी है