जन्म-जन्म के बंधन में बंधने के लिए जोधपुर पहुचें प्रियंका-निक

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) -: बॉलीवुड में इन दिनों एक शादी की चर्चा जोरो पर हैं| जी हाँ हम बात कर रहें हैं दीपिका और रणवीर सिंह की शादी  के बारें में, जिसका कार्ड अभी हाल ही में तेजी से वायरल हुआ था| वही बुधवार को दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी  इस वर्ष के अंत यानी(2 दिसंबर )तक निक के साथ शादी करने वाली है। प्रियंका  हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी कर रही हैं।

वही अब प्रियंका और निक गुरुवार को जोधपुर पहुंच गए हैं। 2 दिसंबर को होने वाली शादी व इस दौरान चलने वाली पांच दिनी रस्मों के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में धूमधाम शुरू हो गई है। गुरुवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका की मेहंदी की रस्म हुई।  इस रस्म में प्रियंका और निक के परिजन शामिल हुए। शादी समारोह में सबसे पहले प्रियंका की छोटी चचेरी  बहन अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ  जोधपुर पहुंच गई हैं।

वही प्रियंका की मां और निक परिवार भी जोधपुर पहुंच चुका है। प्रियंका के दोस्त मुश्ताक शेख एक दिन पहले ही जोधपुर पहुंच चुके हैं, वहीं तमन्नाा, सुदीप दत्त, यासमीन देशांतर भी जोधपुर पहुंच गए हैं। 29 नवंबर से तीन दिसंबर तक उम्मेद भवन पैलेस में देसी व विदेशी पर्यटकों की एंट्री बंद रहेगी।

अभी जल्दी में प्रियंका और निक ने सगाई की और आधिकारिक तौर पर अपने संबंध की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। वही प्रियंका का कहना है की उन्हें उमेद भवन बहुत पसंद है इस लिए  शादी के लिए भारत को  ही चुना है।

 ये भी पढ़े –

दफ्तरों तक पहुंची #MeToo की आग…